
सिरसा का जवान सुखचैन सिंह जम्मू-कश्मीर में शहीद:खराब मौसम के कारण नहीं पहुंचा पार्थिव शरीर, बेटे के बर्थडे पर आने को कहा था...
सिरसा जिले के गांव कुत्ताबढ़ के रहने वाले जवान सुखचैन सिंह जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गए हैं। उन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका पार्थिव शरीर आज शुक्रवार को उनके पैतृक गांव कुत्ताबढ़ पहुंचेगा, जहां दोपहर करीब 12 बजे तक राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, सुखचैन सिंह जम्मू-कश्मीर के राजौरी में ड्यूटी पर थे, जब वे शहीद हुए। उनका पार्थिव शरीर राजौरी से सिरसा लाया जाएगा। फिर वहां से उनके गांव कुत्ताबढ़ ले जाया जाएगा। इस समय उनके घर पर रिश्तेदार व ग्रामीणों का तांता लगा है और महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका 5 साल का बेटा भी मां की गोद में शांत बैठा दिखा, जिसे कोई आभास नहीं था।
इस बारे में सैनिक बोर्ड भवन में अधिकारियों से बातचीत की तो उन्होंने बताया, एक जवान के शहीद होने की सूचना मिली है। अभी उनका पार्थिव शरीर जम्मू से पठानकोठ लाया गया है। वहां पर मौसम खराब है और बारिश हो रही है। इसके चलते हवाई सफर मुश्किल है। काफी देर इंतजार के बाद बाई रोड चल दिए हैं। ऐसे में देर शाम तक पार्थिव शरीर यहां लाया जाएगा।
गांव के सरपंच बेअंत सिंह ने बताया, इस दु:ख की घड़ी में पूरा गांव शहीद के परिवार के साथ है। उनकी ओर से पूरी तैयारियां है। परिवार ने उनकी मां-पत्नी से बात करने से इन्कार कर दिया।
दो माह पहले आया था सुखचैन, बेटे के जन्मदिन पर आना था : भाई सरबजीत
शहीद सुखचैन के छोटे भाई सरबजीत सिंह ने दैनिक भास्कर की टीम से बातचीत के दौरान बताया कि करीब दो महीने पहले छुट्टी पर सुखचैन घर आए थे। कल वीरवर सुबह ही करीब आठ बजे के आसपास मेरी बड़े भाई सुखचैन से बातचीत भी हुई थी और उस समय कहा था कि मैं बिल्कुल ठीक हूं और मैं दस दिन बाद घर छुट्टी लेकर जरूर आऊंगा।
अधिकारी ने फोन पर बताया, सुखचैन अमर हो चुका है
सरबजीत बोले, दस दिन बाद सुखचैन के बेटे आकाशदीप का जन्मदिन है और इसी वजह से घर आने की बात कही थी। वीरवार को एक बजे के आसपास सुखचैन सिंह के शहीद होने का पता चला है।हम लोग तो कल अपने रिश्तेदारी में किसी मरगत में गए हुए थे और वहीं पर मेरे पास राजौरी से किसी अधिकारी का फोन आया और उन्होंने बताया कि सुखचैन अमर हो चुका है।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala #teacherday #5semptember #day #saheed #army #force #saheedsingh
Sirsa, Sirsa | Sep 4, 2026