पटना में 50 से ज्यादा ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी
बंटी यादव हत्याकांड की जांच के बीच पटना पुलिस ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 50 से अधिक ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटर पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान कथित सेक्स रैकेट से जुड़े इनपुट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान कर्मचारियों से पूछताछ की गई, दस्तावेजों का सत्यापन किया गया और कई प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई। वहीं, बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस पहले ही एक ऑटो चालक को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।
#Bihar #Patna #PatnaPolice #Bantiyadav #PatnaNews #CrimeNews #SexRacket #JusticeForBantiYadav #BhojpuriyaMatiNews
Chapra, Saran | Jul 14, 2026