
सुरसंड में डांस के दौरान मौसेरे भाइयों में विवाद, मारपीट में युवक की मौत एक आरोपी गिरफ्तार
सुरसंड: थाना क्षेत्र के राधाउर गांव स्थित मुसहर टोला में एक दर्दनाक हादसा हो गया। डीजे बाजा बजाकर डांस करने के दौरान हुए आपसी विवाद में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान भोगेंद्र सदा के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।
इस घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाके में अफरातफरी और तनाव का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मुसहर टोला में डीजे बाजा बजाकर डांस चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर राहुल कुमार का अपने ही मौसेरे भाई से विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसमें राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता , अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह,अभिजीत सिंह पुलिस शस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक हत्या आरोपी युवक रंजीत सदा पिता विलास सदा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता ने बताया गांव में छाया मातमी सन्नाटा
घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,वहीं मामूली विवाद में हुई इस हत्या की घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की छानबीन में जुटी है।