
#एंटी करप्शन टीम द्वारा बड़ी सफलता प्राप्त हुई
20 हजार रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई!
========================= #गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार दिनांक 29 सितंबर 2026 दिन मंगलवार
=========================
#प्रयागराज। थाना एंटी करप्शन प्रयागराज मंडल की टीम ने मंगलवार को कथित रूप से ₹20 हजार रिश्वत लेते एक राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता शारिक अहमद ने आरोप लगाया था कि उनकी माता के नाम पंजीकृत मकान के बढ़े हुए गृहकर को संशोधित करने के एवज में ₹20 हजार की मांग की गई थी।
#शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने 29 सितंबर 2026 को नगर निगम कार्यालय, जोन-7, फाफामऊ प्रयागराज में लोकसेवक साक्षीगण और ट्रैप टीम के समक्ष कार्रवाई की। टीम के अनुसार, आरोपी राधा देवी, पत्नी अंशुल कुमार, राजस्व निरीक्षक क्षेत्र फाफामऊ प्रयागराज, को ₹20 हजार की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
#बताया गया कि आरोपी का अस्थायी पता गोविंदपुर, थाना शिवकुटी, प्रयागराज है। गिरफ्तारी के बाद थाना फाफामऊ प्रयागराज में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत के लिए: एंटी करप्शन संगठन प्रयागराज मंडल के मोबाइल नंबर 9454402490 तथा मुख्यालय लखनऊ कंट्रोल रूम 9454402484 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।
#Prayagraj #पब्लिक #UttarPradesh #AntiCorruption #Corruption #BribeCase #BribeArrest #Fafamau #PrayagrajPolice #BreakingNews #LocalNews