मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए रक्षाबंधन से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को विशेष उपहार देने का ऐलान किया है।
रक्षाबंधन पर मिलेंगे ₹250 अतिरिक्त
राज्य सरकार की ओर से लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं को ₹250 की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। यह राशि योजना के तहत मिलने वाली नियमित ₹1500 की किस्त से अलग होगी।
19 अगस्त को खाते में आएगी राशि
जानकारी के मुताबिक, 19 अगस्त 2026 को महिलाओं के बैंक खातों में ₹250 की राशि ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव मैहर से लाडली बहनों के खातों में राशि अंतरित करेंगे।
पिछले साल भी मिला था राखी उपहार
रक्षाबंधन के मौके पर सरकार की ओर से पिछले साल भी लाडली बहनों को ₹250 का विशेष उपहार दिया गया था। वर्ष 2025 में करीब 1.27 करोड़ महिलाओं को यह राशि दी गई थी।
लाडली बहना की अगली किस्त पर क्या अपडेट?
लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1500 की राशि मिलती है। जुलाई में योजना की 38वीं किस्त के रूप में प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में ₹1500-₹1500 भेजे गए थे। अगली यानी 39वीं किस्त की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
#newpost #vindhyasamachartv #LadliBehnaYojana #LadliBehna #MadhyaPradesh #MPNews