
मंगलपुर, कानपुर देहात। दीपावली का त्योहार जहां लोग अपने परिवार के साथ खुशियां मनाते हुए दीप जलाकर रोशनी के पर्व का आनंद ले रहे थे, वहीं मंगलपुर पावर हाउस से जुड़े बिजली कर्मचारी अपनी खुशियों को पीछे छोड़कर क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में जुटे रहे।
मंगलपुर पावर हाउस से जुड़े लाइनमैन मदन उर्फ सिंटू, धरमवीर उर्फ भुल्लन, चंद्रकांत, संतोष, दिलीप सहित अन्य कर्मचारियों ने दीपावली पर अपने घर-परिवार के साथ त्योहार मनाने के बजाय क्षेत्रीय ग्रामीणों को लगातार बिजली उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभाई। त्योहार के दौरान विद्युत व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे, ताकि ग्रामीणों के घरों में दीपावली की रोशनी बनी रहे।
इन कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण को क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सराहा। लोगों का कहना है कि त्योहारों पर जब अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ खुशियां मना रहे होते हैं, तब बिजली विभाग के कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दूसरों के घरों को रोशन रखने में जुटे रहते हैं।
वास्तव में ऐसे कर्मचारी भी सम्मान के हकदार हैं, जिनकी मेहनत से दूसरों की दीपावली रोशन होती है। 🪔