
ज्वेलरी दुकान संचालक से लूट का खुलासा, देवघर से एक गिरफ्तार; चांदी के जेवर और दो बाइक बरामद
गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के चरगो में 16 अगस्त की शाम ज्वेलरी दुकान बंद कर घर लौट रहे संचालक रघु प्रसाद सोनार से हुई लूट की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस के अनुसार, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापामारी के बाद संतोष पासवान उर्फ बब्बू (27) को देवघर जिले से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने उसके कथित स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही के आधार पर चांदी का चेन, दो बिछिया, एक जोड़ी पायल और मोबाइल फोन बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त TVS Apache RTR 160 और Bajaj Pulsar 150 बाइक भी बरामद की गई है।
जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि घटना में प्रयुक्त एक बाइक कथित रूप से किसी अन्य व्यक्ति से लूटी गई थी और उसका नंबर प्लेट बदलकर इस्तेमाल किया गया था।
मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।
देवरी थाना कांड संख्या 81/26 | धारा 309(4) BNS एवं 27 Arms Act
#Giridih #Deori #CrimeNews #JharkhandNews #LootCase #PoliceAction #BreakingNews #PNAnewsIndia