
#रामनगर में दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की हत्या का का सनसनीखेज मामला, #हत्या के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास,#पति, सास, जेठ व ननद को #पुलिस ने किया गिरफ्तार।
#पुलिस को वादी नसीम अहमद पुत्र श्री जबर साह निवासी ग्राम बुढनपुर थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा,#जनपद मुरादाबाद द्वारा #तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री #कोहिनूर का निकाह दिनांक 16.05.2026 को #उवेश पुत्र फजले अली निवासी गैस गोदाम रोड, खताड़ी, रामनगर, जनपद नैनीताल के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था।
#वादी ने तहरीर में यह आरोप लगाये कि #पुत्री के विवाह में अपने #सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिए जाने के बावजूद भी उसकी #पुत्री के ससुराल पक्ष द्वारा लगातार #बुलेट मोटरसाइकिल एवं ₹5,00,000/- नकद की मांग की जा रही थी।
#दिनांक 16.10.2026 को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा कोहिनूर को कमरे में बंद कर उसकी हत्या कर दी गई।
#तहरीर के आधार पर #कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 339/2026, धारा 80 (2) बी0एन0एस0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
#पूछताछ एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के अनुसार मृतका #कोहिनूर एवं उसके पति उवेश के बीच दहेज के रुपये तथा पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद रहता था।
#घटना के दिन भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, #जिसमें परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हो गए। #विवाद बढ़ने पर #कोहिनूर को कमरे में चारपाई पर गिराकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया तथा उसे दबाकर उसके हाथ-पैर पकड़े गए और गर्दन पर दबाव डाला गया।
#इस दौरान कोहिनूर की मृत्यु हो हो गई। घटना के बाद अभियुक्तों द्वारा हत्या को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से मृतका के गले में दुपट्टा बांधकर उसे पंखे से लटकाने का प्रयास किया गया और उसके द्वारा #आत्महत्या किए जाने की बात प्रचारित की गई।
पुलिस द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों, घटनाक्रम तथा विवेचना में प्रकाश में आए तथ्यों का गहन परीक्षण किया जा रहा है। प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की भूमिका एवं अन्य साक्ष्यों के के संबंध में भी विवेचना प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त
1. उवेश पुत्र फजले अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी गैस गोदाम, ऊटपड़ाव, खताड़ी, रामनगर। (पति)
2. नसरीन पत्नी फजले अली, उम्र 50 वर्ष, निवासी उपरोक्त (सास)
3अनस पुत्र फजले अली उम्र 23 वर्ष, निवासी गैस गोदाम, ऊटपड़ाव, खताड़ी, रामनगर। (जेठ)
4.शबा पुत्री फजले अली, उम्र 20 वर्ष, निवासी उपरोक्त। (ननद)
पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट, देवेन्द्र सिंह राजपूत,उप निरीक्षक सोमेन्द्र सिह, गगनदीप सिंह भण्डारी, हरदेश कौर शामिल रहे।
#वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उपरोक्त टीम के उत्सहवर्धन हेतु 2500/- रूपये से #पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी हैं।
#Ramnagar #uttrakhand #nainitaal