कुपोषण मुक्त महासमुन्द: सशक्त बचपन, सशक्त भविष्य
'सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0' के अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का ज़िले में भव्य शुभारंभ हो चुका है। 09 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस महा-अभियान के तहत हर आंगनबाड़ी केंद्र को पोषण, प्रारंभिक उत्प्रेरण और संपूर्ण देखभाल का सशक्त केंद्र बनाया जा रहा है।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले के मैदानी अमले, महिला स्व-सहायता समूहों और जन-प्रतिनिधियों की सहभागिता से यह संकल्प ज़मीनी स्तर पर साकार हो रहा है।
#PoshanMaah2026 #SahiPoshanDeshRoshan
#NourishToFlourish #chhattiisgarh #mahasamund