*प्रेस विज्ञप्ति*
जिला नियोजनालय, पूर्वी
चम्पारण, जिला नियोजनालय के कैंपस में दिनांक - 20.07.2026 को प्रातः 11:00 बजे एक दिवसीय जॉब कैंप सह
कैरियर मार्गदर्शन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है| इस जॉब कैम्प में *भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड* द्वारा भाग लिया जाएगा और अभ्यर्थियों का चयन *संगम मैनेजर/ फील्ड ऑफिसर* पद के लिए किया जाएगा।
विभिन्न पदों के लिए योग्यता 12 वीं पास आवश्यक है, उम्र पुरुष 18-32 वर्ष निर्धारित है।
जॉब का कार्यस्थल पूर्वी चम्पारण/ पश्चिमी चम्पारण जिलों में होगा और मानदेय 15085 रु CTC निर्धारित किया गया है।
साथ ही साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी *जैसे इंसेंटिव,पीएफ,मेडिकल, फ्यूल, ग्रेजुएटिटी*
इस जॉब कैंप मे कुल - 150 रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है।
अभ्यर्थी अपने रिज्यूम बॉयोडाटा, मूल प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो के साथ जिला नियोजनालय के कैंपस में रोजगार कैम्प में प्रातः 11:00 उपस्थित हो सकते हैं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार