
☀️ सौर ऊर्जा की राह पर वैशाली की बड़ी छलांग! 🌱⚡
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत वैशाली जिले में अब तक 1,238 रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। इस उपलब्धि के साथ वैशाली पूरे बिहार में 5वें स्थान पर है। 🏆
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने योजना की समीक्षा करते हुए सोलर पैनल अधिष्ठापन में और तेजी लाने तथा अधिक से अधिक परिवारों को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया।
💰 सोलर लगाएँ, अनुदान पाएँ!
🔹 1 KW — कुल ₹40,000 तक सहायता
🔹 2 KW — कुल ₹80,000 तक सहायता
🔹 3 KW या अधिक — कुल ₹98,000 तक सहायता
📌 बिहार सरकार का अतिरिक्त अनुदान 31 मार्च 2027 तक उपलब्ध है।
🌞 कम बिजली खर्च • स्वच्छ ऊर्जा • आत्मनिर्भर परिवार
जिला प्रशासन की अपील है कि अधिक से अधिक पात्र परिवार इस अवसर का लाभ उठाएँ और अपने घरों की छत पर रूफटॉप सोलर लगाकर बिजली के खर्च में बचत एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दें।
🚀 वैशाली का लक्ष्य—हर घर सौर ऊर्जा की ओर!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Energy Department, Bihar
Bihar State Power Holding Company Limited
#samratchoudhary
#CMSamrat
#PMSuryaGhar #SolarEnergy #Vaishali #DistrictAdministrationVaishali #GreenEnergy