
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती ने एक बार फिर एक साधारण परिवार को मालामाल कर दिया है। इस बार किस्मत की चाबी झांसी के रहने वाले राजकुमार श्रीवास और उनकी पत्नी गुड्डी देवी के हाथ लगी है। सोशल मीडिया पर पन्ना के हीरों की खबरें देखकर प्रेरित हुए इस दंपती ने खदान लगाने का फैसला किया था, जिसके बाद 6 महीने तक बहाए गए पसीने ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी।
दंपत्ति ने पन्ना के सरकोहा क्षेत्र स्थित हीरा खदान में अपने भाग्य आजमाइश की थी। लगातार 6 महीने की अटूट मेहनत के बाद उन्हें एक साथ कुल 4 चमचमाते हीरे प्राप्त हुए हैं, जिनका कुल वजन 5.16 कैरेट है। हीरों का विवरण: 1.62 कैरेट और 1.29 कैरेट: दो उज्ज्वल (उच्च गुणवत्ता) किस्म के हीरे। 1.44 कैरेट और 0.81 कैरेट: दो मैला किस्म के हीरे। हीरा पारखी के पास जमा कराए गए इन चारों हीरों की अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी जा रही है।
अपनी इस अभूतपूर्व सफलता पर भावुक होते हुए राजकुमार श्रीवास ने इसे माता रानी का आशीर्वाद और 6 महीने की मेहनत का फल बताया। उन्होंने कहा कि आगामी शासकीय नीलामी में जब इन हीरों की बिक्री होगी, तो मिलने वाली राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा, उनके उज्ज्वल भविष्य और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में करेंगे।
#पन्ना #Panna #PannaNews #PannaDiamond #पन्नाकेहीरे #हीरा #Diamond #DiamondMine #हीराखदान #5कैरेटहीरा #12लाख #किस्मतचमकी #मेहनतकारंग #मध्यप्रदेश #MadhyaPradesh #MPNews #HindiNews #PannaDiamondNews #DiamondFound #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #SuccessStory #FamilySuccess
Madhya Pradesh, India | Oct 2, 2026