
ये बिहार सरकार की कैसी नीति: बिहार परिवहन विभाग में 19 DTO मौजूद, फिर भी 18 अफसर वेटिंग में, जिलों का काम अतिरिक्त प्रभार के भरोसे।
बिहार परिवहन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विभाग के पास अपने 19 DTO स्तर के अधिकारी मौजूद हैं, फिर भी जिलों में काम बिहार प्रशासनिक सेवा (BIPRSE) के अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार से चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल 2026 को परिवहन विभाग ने 17 अफसरों को DTO के पद पर प्रमोशन दिया था - 12 ADTO से DTO और 5 MVI से DTO बने। इसके अलावा पहले से 2 अधिकारी DTO के पद पर प्रमोटेड हैं। कुल मिलाकर विभाग के पास 19 अधिकारी हैं, लेकिन 1 को छोड़कर 18 अधिकारी आज तक वेटिंग फॉर पोस्टिंग में हैं।
नियम क्या कहता है?
2020 की अधिसूचना के मुताबिक 17 DTO + 1 Deputy + 2 Joint Commissioner पद BIPRSE के लिए रिजर्व हैं, बाकी पदों पर पर्याप्त संख्या होने पर परिवहन सेवा के अधिकारियों को पोस्टिंग मिलनी थी। अब पर्याप्त संख्या होने के बाद भी पोस्टिंग नहीं दी जा रही है।
ताजा मामला 21 अगस्त का है, जब शेखपुरा DTO बेबी कुमारी को बेगूसराय DTO का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया।
सवाल ये है कि जब विभागीय कैडर के अफसर मौजूद हैं तो फिर जिलों को अतिरिक्त प्रभार से क्यों चलाया जा रहा है?
#BiharNews #BiharTransportDept #DTO #FirstBihar #24NewsLive