
सिरसा में लाखों की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार: CIA टीम को देखकर भागने लगा, पीछा कर पकड़ा।।।।
सिरसा के ऐलनाबाद में CIA टीम ने रानियां थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 75 ग्राम 810 मिलीग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद नशीले पदार्थ की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। आरोपी की पहचान रानियां तहसील के गांव ढाणी सतनाम सिंह निवासी गुरमीत पुत्र दलीप सिंह के रूप में हुई है।
CIA ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान थैड़ी मोहर सिंह के पास एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से 75.810 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
NDPS एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान हेरोइन की सप्लाई के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है।
#takkrtoday #sirsatody #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #sirsabreaking #gokulsetia #AbhayChautala #gokul
Sirsa, Sirsa | Sep 27, 2026