
#बलरामपुर ! माता सीता पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल! रुपेश मिश्र से संवाद के बाद बैकफुट पर चकबंदी कर्मी...
शब्द वापस लेकर सनातन धर्मावलंबियों से मांगी माफी...
चकबंदी कर्मी बोले—“मेरे शब्दों से किसी के दिल को ठेस पहुंची हो तो हाथ जोड़कर क्षमा मांगता हूं”
#बलरामपुर। माता सीता को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के बाद उठे विवाद में चकबंदी विभाग के अधिकारी/कर्मचारी ने अपने कहे शब्द वापस लेते हुए सनातन धर्मावलंबियों से क्षमा मांगी है। रुपेश मिश्र के साथ संवाद के बाद संबंधित कर्मी ने अपने बयान पर खेद जताते हुए स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं था।
सामने आए माफीनामे में संबंधित कर्मी ने कहा, “मैं अपने कहे गए वाक्य से क्षुब्ध हूं। आप सभी सनातनी भाई-बहनों से हाथ जोड़कर क्षमा मांगता हूं। मेरा उद्देश्य किसी के दिल को कष्ट पहुंचाना या दुखाना नहीं था।”
मामले को लेकर धार्मिक भावनाओं और कथित टिप्पणी पर विवाद खड़ा हुआ था। इसके बाद रुपेश मिश्र के साथ हुए संवाद में संबंधित कर्मी ने अपने शब्द वापस लेने और क्षमा मांगने की बात कही। अब इस घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है।