कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने परिवार संग मनाई दीपावली प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीपावली का पावन पर्व अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास एवं उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान के साथ माता लक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना की।
पूजन के उपरांत मदन कौशिक ने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने दीपावली के पावन पर्व पर सभी के जीवन में खुशहाली, सकारात्मकता और नई ऊर्जा का संचार होने की कामना करते हुए त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
Haridwar Stambh Vasudev Madan Kaushik Madan Kaushik Mukesh Kaushik
#MadanKaushik #DiwaliCelebration #HappyDiwali #Haridwar #Uttarakhand #MadanKaushikHaridwar #दीपावली #मदनकौशिक #हरिद्वारस्तम्भ #हरिद्वार #उत्तराखंड #दीपावली_की_शुभकामनाएं