
अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा युवा दंपति संगोष्ठी आयोजित की गई।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।
सवाईमाधोपुर।अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा बोली कस्बे के खेड़ापति बालाजी पर युवा दंपति संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें गायत्री परिवार के जिला संयोजक बद्री लाल गौतम द्वारा व्यक्ति निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण पर प्रकाश डाला गया उसके बाद सह जिला ट्रस्टी राजेंद्र प्रसाद शर्मा द्वारा सभी को दांपत्य जीवन साधना के महत्व बताते हुए दांपत्य जीवन को सुख मय बनाने की प्रेरणा प्रदान की गई गायत्री परिवार के वरिष्ठ संरक्षक नरसिंह लाल नामा द्वारा उपस्थित सभी धर्म प्रेमियों को गायत्री की महिमा का एवं गुरुदेव और माता जी के संकल्पो को अपने जीवन में उतार कर उसे पूरा करने के लिए सभी से अनुरोध किया गया। इस अवसर पर तहसील बोली की गायत्री परिवार की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें पुरुष वर्ग में दीपक चौबे एवं महिला वर्ग में तारा देवी राठौर को संयोजक बनाकर गायत्री परिवार को विस्तार देने एवं गुरुदेव के कार्यों को पूरा करने का संकल्प दिलाया गया इस कार्यक्रम में सवाई माधोपुर शक्तिपीठ के ट्रस्टी दिलीप चौरसिया, रवि शंकर गोयल एवं गायत्री परिवार के कर्मठ कार्यकर्ता चिरंजी लाल, नवरत्न गोयल हेमराज दीक्षित शिवचरण गुप्ता प्रेमचंद, पुरुषोत्तम, बाबूलाल, शंकर सिंह, शंभू दयाल, रमेश चंद, नवल किशोर, भरत लाल, नाथू लाल, प्रकाश, अरुण, अनीता, सुनीता, मनी देवी, तारा देवी आदि उपस्थित रहे।