बगोदर थाना क्षेत्र के तिरला निवासी प्रवासी मजदूर लालचंद महतो का पार्थिव शरीर मंगलवार को लगभग एक महीने बाद दुबई से उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 7:30 बजे उनका श,व कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां से एंबुलेंस के जरिए तिरला लाया जाएगा। लालचंद जनवरी 2026 में रोजगार की तलाश में दुबई गए थे, लेकिन कुछ ही महीनों बाद नौकरी छूटने से वे आर्थिक और मानसिक संकट में घिर गए। इसी दौरान उनका पासपोर्ट और वीजा भी गुम हो गया, जिससे वे भारत नहीं लौट सके। 5 जुलाई 2026 को तबीयत बिगड़ने से उनकी मौ,त हो गई। समाजसेवी सिकंदर अली के प्रयासों से उनका श,व भारत लाया जा रहा है। उन्होंने झारखंड सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की मांग की है।
#bagodar #lalchandmahto #dubai #giridih #giridihnews