Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
बाढ़
Crimenews
Aap

कारगिल विजय दिवस पर ब्रह्मपुर थाना परिसर में पौधरोपण, शहीदों को दी गई हरित श्रद्धांजलि बक्सर । कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि दक्षिण बिहार के तत्वावधान में ब्रह्मपुर थाना परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आम, अमरूद, महोगनी सहित विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं पुष्पीय पौधे लगाकर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों और समाजसेवियों ने एक-एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्मपुर थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय संकट से निपटने के लिए पौधरोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें शहीदों के बलिदान को स्मरण करने के साथ-साथ प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की भी प्रेरणा देता है। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा शहीदों की स्मृति का जीवंत प्रतीक बनेगा और आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रप्रेम तथा पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करेगा। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की भी अपील की। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि दक्षिण बिहार के जनसंवाद प्रमुख शैलेश कुमार ओझा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल सैन्य विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि देश के वीर सपूतों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का अमर स्मरण है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमारे सैनिक सीमाओं की रक्षा कर देश को बाहरी शत्रुओं से सुरक्षित रखते हैं और पुलिसकर्मी आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, उसी प्रकार पेड़-पौधे प्रदूषण रूपी खतरे से मानव जीवन की रक्षा करते हैं। शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब लगाए गए पौधों का संरक्षण और संवर्धन भी सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में ब्रह्मपुर थाना के सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि दक्षिण बिहार के कार्यकर्ता आकाश पाराशर, राकेश कश्यप, दिनेश कुमार, अनिल यादव, राहुल कुमार, बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी विमलेश बाबा, थाना के सभी पुलिसकर्मी तथा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कारगिल के वीर शहीदों को नमन करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Buxar, Buxar | Jul 27, 2026