
राजेंद्र वशिष्ट बने हिमाचल प्रदेश के FADA राज्य अध्यक्ष, ऑटोमोबाइल सेक्टर में देवभूमि ग्रुप कम्पनीज की मजबूत पहचान
देवभूमि ग्रुप कम्पनीज के संस्थापक और CMD राजेंद्र वशिष्ट 2026–28 के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश के ऑटोमोबाइल डीलरों के हितों का करेंगे प्रतिनिधित्व
शिमला।
देवभूमि ग्रुप कम्पनीज के संस्थापक, चेयरमैन और प्रबंध निदेशक राजेंद्र वशिष्ट को फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) का हिमाचल प्रदेश राज्य अध्यक्ष चुना गया है। वर्ष 2026–28 के कार्यकाल के लिए मिली यह जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में उनके लंबे अनुभव और मजबूत नेतृत्व को दर्शाती है।
राजेंद्र वशिष्ट के नेतृत्व में देवभूमि ग्रुप कम्पनीज ने हिमाचल प्रदेश के ऑटोमोबाइल कारोबार में एक अलग पहचान बनाई है। वर्ष 2011 में ऑटोमोबाइल रिटेल सेक्टर में कदम रखने के बाद समूह ने लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार किया और आज प्रदेश का सबसे प्रमुख ऑटोमोबाइल डीलर समूह बन चुका है।
इस समय देव भूमि ग्रुप हिमाचल प्रदेश में हुंडई कार कंपनी का मंडी, कुल्लू, बिलासपुर और शिमला जिलों में अधिकृत डीलर है। इन सभी क्षेत्रों में कंपनी के आधुनिक और बेहतरीन शोरूम तथा वर्कशॉप संचालित हो रहे हैं, जहां हजारों उपभोक्ताओं को बिक्री और बिक्री के बाद की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इसके साथ ही Škoda Auto India की पूरे हिमाचल प्रदेश में डीलरशिप भी देवभूमि ग्रुप कम्पनीज के पास है। जिसके दो भव्य शोरूम व शोरूम इस समय मंडी ओर सोलन में संचालित हैं। प्रदेशभर में मजबूत नेटवर्क और ग्राहकों के भरोसे के साथ देवभूमि ग्रुप कम्पनीज ने ऑटोमोबाइल रिटेल सेक्टर में अपनी अलग पहचान स्थापित की है।
वहीं अब राजेंद्र वशिष्ट के नेतृत्व में देवभूमि ग्रुप कम्पनीज ने हिमाचल की सीमाओं से बाहर निकलकर पंजाब में भी ऑटोमोबाइल डीलरशिप कारोबार में कदम रखा है। देवभूमि ग्रुप कम्पनीज हिमाचल प्रदेश से निकलकर पंजाब में ऑटोमोबाइल डीलरशिप के कारोबार में सक्रिय होने वाला प्रदेश का पहला ऐसा प्रमुख व्यापारिक घराना बन गया है। पंजाब में टाटा मोटर्स के साथ पूरे रोपड़ जिले की डीलरशिप भी अब देवभूमि ग्रुप के पास है।
आज देवभूमि ग्रुप कम्पनीज न केवल हिमाचल प्रदेश में हजारों उपभोक्ताओं के भरोसे और विश्वास का प्रतीक बन चुका है, बल्कि अपने ऑटोमोबाइल सेक्टर के माध्यम से एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करवा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में फैले शोरूम, वर्कशॉप और डीलरशिप नेटवर्क के जरिए समूह ने स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ ऑटोमोबाइल उद्योग को भी मजबूती दी है। देव भूमि ग्रुप कम्पनीज ऑटोमोबाइल सेक्टर के साथ ही कई अन्य क्षेत्रों जैसे कि होटल इंडस्ट्री, सिनेमा, ग्रीन एनर्जी ओर अन्य सेक्टर में भी काम कर रहा है।
देव भूमि ग्रुप की ये लंबी उड़ान समूह के संस्थापक राजेंद्र वशिष्ट के कुशल नेतृत्व ओर दूरगामी सोच से ही संभव हो सकी है।
वहीं अब FADA के हिमाचल प्रदेश राज्य अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र वशिष्ट प्रदेश के ऑटोमोबाइल डीलरों की आवाज को और मजबूती से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाएंगे। उनकी नई जिम्मेदारी के तहत ऑटो रिटेल सेक्टर से जुड़े मुद्दों, डीलरों की चुनौतियों और उद्योग से संबंधित विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।