बिड़ला परिसर में किंग मेकर की भूमिका में नजर आए आयुष मियां, जय हो छात्र संगठन की बंपर जीत
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव में जय हो छात्र संगठन ने अध्यक्ष पद पर बंपर वोटों से जीत दर्ज की। इस जीत के बीच संगठन की चुनावी रणनीति और प्रबंधन में आयुष मियां की भूमिका भी चर्चा में रही।
पूरे चुनाव के दौरान आयुष मियां सक्रिय नजर आए और संगठन के पक्ष में माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके कुशल प्रबंधन और रणनीति को संगठन की शानदार जीत से जोड़कर देखा जा रहा है। समर्थकों के बीच आयुष मियां ‘किंग मेकर’ की भूमिका में नजर आए।
अध्यक्ष पद पर जीत के बाद जय हो छात्र संगठन के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। परिसर में समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष के समर्थन में नारे लगाए। संगठन की यह जीत आगामी छात्र राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।