उप जेल जौरा में लगाया गया एकीकृत स्वास्थ्य शिविर
बंदियों की एचआईवी, सिफीलिस, टीबी एवं हेपेटाइटिस बी, सी की जांचें की गई
राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के आदेशानुसार सिविल हॉस्पिटल जौरा द्वारा विश्व हेपेटाइटिस दिवस के उपलक्ष्य में उप जेल जौरा में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर जेल के सहायक अधीक्षक श्री बीएल माहौर विशेष रूप से मौजूद रहे।
शिविर के दौरान 49 बंदियों की लेब टेक्नीशियन द्वारा एचआईवी, सिफीलिस, टीबी एवं हेपेटाइटिस बी, सी की जांचें की गई। परामर्शदाता श्री संदीप सेंगर ने बंदियों को एचआईवी संक्रमण होने के चार कारणों को विस्तार से समझाया। वहीं एसटीएलएस श्री रणवीर गोयल द्वारा टीबी रोग के लक्षण एवं निदान पर चर्चा की गई। इस अवसर पर लेव टेक्नीशियन श्री अनिल सिंह, फार्मासिस्ट श्री आशुतोष दुबे, मुख्य प्रहरी श्री धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, कोमल गुर्जर, छाया पचौरी, मंजुलता विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद थे।
#morena2026 #Morena #JansamparkMP