Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

-#घुमारवीं पुलिस का सराहनीय काम :24 घंटे में 10 लाख के चोरी आभूषण बरामद, हरियाणा के 4 शातिर चोर गिरफ्तार.. -#ब्राइट #न्यूज #घुमारवीं -#घुमारवीं पुलिस ने बस अड्डा क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात को महज 24 घंटे में सुलझाकर लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। -#जून 26 को पुलिस थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज हुई थी कि घुमारवीं बस अड्डा क्षेत्र में एक व्यक्ति के बैग से उसकी पत्नी के सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। -#गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत पुत्र सूरज भान निवासी आर्य नगर गुहाना जिला सोनीपत, विनय कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी अशरफगढ़ जिला जींद, राकेश कुमार पुत्र राजा सिंह निवासी गुहाना जिला सोनीपत और सूरजभान पुत्र बारू राम निवासी गुहाना जिला सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित वारदातों में संलिप्तता की भी गहनता से जांच कर रही है। -#बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि घुमारवीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा कर सभी आभूषण बरामद कर लिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की त्वरित कार्रवाई से न केवल पीड़ित को राहत मिलती है बल्कि अपराधियों में भी पुलिस का भय बना रहता है। उन्होंने पुलिस टीम की इस उपलब्धि की सराहना की और कहा कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। #BrightNews #GhumarwinPolice #BilaspurPolice #SPAbhishekDhiman #AbhishekDhiman #TheftCase #JewelryRecovery #10LakhRecovery #HimachalPolice #GhumarwinNews #BilaspurNews #HimachalNews #HPNews #HimachalPradesh #CrimeNews #ChorGiraftar #Sonipat #Jind #HaryanaCriminals #BusStandTheft #Himachal24x7 #HimachalUpdate #HimachalLatestNews #HimachalSpotlight #PahadNews #HimachalBuzz #HimachalWala #HimachalNewsLive #HimachalHappenings #HimachalViral #HimachalTrending #HimachalUpdatesDaily #PoliceAction #QuickAction #24HourSuccess #GhumarwinBusStand

MORE NEWS

⚠️ पर्यटकों से अपील : सेल्फी नहीं, अपनी जान बचाइए ⚠️

मनाली के सभी होटल संचालकों से अनुरोध है कि वे अपने मेहमानों को नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दें।
मनाली घूमने आने वाले सभी पर्यटकों से भी विनम्र आग्रह है कि अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। नदी-नालों के किनारे जाकर सेल्फी लेने या जोखिम उठाने से बचें। सेल्फी से कहीं अधिक आपकी जान कीमती है।

📹 देखें, कैसे समय रहते रेस्क्यू टीम ने एक पर्यटक की जान बचाई।

#ManaliNews #Kullu #TouristSafety

⚠️ पर्यटकों से अपील : सेल्फी नहीं, अपनी जान बचाइए ⚠️ मनाली के सभी होटल संचालकों से अनुरोध है कि वे अपने मेहमानों को नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दें। मनाली घूमने आने वाले सभी पर्यटकों से भी विनम्र आग्रह है कि अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। नदी-नालों के किनारे जाकर सेल्फी लेने या जोखिम उठाने से बचें। सेल्फी से कहीं अधिक आपकी जान कीमती है। 📹 देखें, कैसे समय रहते रेस्क्यू टीम ने एक पर्यटक की जान बचाई। #ManaliNews #Kullu #TouristSafety

Sundarnagar, Mandi | Jun 27, 2026

अनिल शर्मा का बंबर ठाकुर पर बड़ा हमला, बोले— बिलासपुर की राजनीति और संस्कृति मंडी में नहीं चलेगी

अनिल शर्मा का बंबर ठाकुर पर बड़ा हमला, बोले— बिलासपुर की राजनीति और संस्कृति मंडी में नहीं चलेगी

Sundarnagar, Mandi | Jun 27, 2026

सुंदरनगर में व्यापारी की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम... 👇🏻
Daily Himachal News Dhn24×7

सुंदरनगर में व्यापारी की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम... 👇🏻 Daily Himachal News Dhn24×7

Sundarnagar, Mandi | Jun 27, 2026