केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि जो वाहन चालक एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का उपयोग नहीं करना चाहते, उनके लिए 100% शुद्ध पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध रहेगा, लेकिन इसके लिए उन्हें अधिक कीमत चुकानी होगी।
उन्होंने E20 ईंधन को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच केंद्र सरकार के एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम का भी जोरदार बचाव किया और कहा कि यह पहल देश के ऊर्जा सुरक्षा, किसानों की आय बढ़ाने और पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#NitinGadkari #EthanolBlending #E20Fuel #Petrol #India #folowerseveryone #kbnindianews