हाईकोर्ट के आदेश पर गरजा बुलडोजर। प्रतापगढ जनपद के कुंडा तहसील क्षेत्र के महेशगंज थाना क्षेत्र में सराय स्वामी गांव के रहने वाले पवन कुमार पांडेय ने बाबागंज-बिहार मार्ग पर माघी मोड़ के पास लोक निर्माण की जमीन पर खोल रखी थी चाय नाश्ते की दुकान। उसी गांव की रहने वाली आशा देवी पत्नी जगमोहन ने अतिक्रमण हटवाने के लिए कई बार किया था अधिकारियों से शिकायत। जब अधिकारियों ने नही हटवाया अतिक्रमण तो उन्होंने हाईकोर्ट का लिया सहारा। कोर्ट के आदेश सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पैमाइश कराकर जमीन से अतिक्रमण को हटवा दिया। इस बीच अवैध कब्जा धारकों द्वारा अतिक्रमण हटवाने के लिए समय मांगा जा रहा था लेकिन कोर्ट का डंडा होने के कारण अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी और बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ढहा दिया।