
BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी, श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपर
पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में श्रद्धा पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्यभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वहीं शशांक गौरव ने दूसरा और आयुष बिजॉय ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
परिणाम जारी होते ही सफल अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। आयोग द्वारा जारी मेरिट सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की सफलता चर्चा का विषय बनी हुई है। कठिन प्रतिस्पर्धा और लंबे चयन प्रक्रिया के बाद अभ्यर्थियों ने यह उपलब्धि हासिल की है।
BPSC की इस परीक्षा के माध्यम से बिहार प्रशासनिक सेवा समेत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सफल अभ्यर्थियों को अब उनकी रैंक और वरीयता के अनुसार विभिन्न सेवाओं एवं विभागों में पदस्थापित किया जाएगा।
श्रद्धा पांडेय की इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। वहीं दूसरे स्थान पर रहे शशांक गौरव और तीसरे स्थान पर रहे आयुष बिजॉय की उपलब्धि भी काफी सराहनीय मानी जा रही है। परिणाम घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर सफल अभ्यर्थियों को बधाई देने का सिलसिला जारी है।
Bihar, India | Jun 20, 2026