
🚨कांवड़ यात्रा में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, मोबाइल वैन करेगी मौके पर जांच
देहरादून। आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने यात्रा मार्गों पर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विशेष टीमें गठित की हैं, जो लगातार निरीक्षण करेंगी। इसके साथ ही मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन भी तैनात रहेगी, जो यात्रा मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की मौके पर ही गुणवत्ता की जांच करेगी।
विभाग ने सभी रेहड़ी-पटरी संचालकों, दुकानदारों, होटल और ढाबा संचालकों को अपने खाद्य लाइसेंस प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की जानकारी भी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और उन्हें सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता रहेगी।
खाद्य सुरक्षा उपायुक्त गणेश चंद्र कंडवाल ने बताया कि जिस प्रकार चारधाम यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया गया था, उसी तर्ज पर कांवड़ यात्रा के लिए भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
#UttarakhandNews #Haridwar #Rishikesh #NeelkanthMahadev #NeelkanthTemple #Yamkeshwar #NewsMafiya #PauriGarhwal #Uttarakhand #KanwarYatra #Kanwar2026
#FoodSafety #FoodSafetyDepartment #FoodInspection #FoodQuality #FSSAI #HealthSafety