डीएम ने सभी उप निबंधक कार्यालयों की कराई औचक जांच
#देवरिया। डीएम के निर्देश पर जिले के सभी उप निबंधक कार्यालयों का औचक निरीक्षण कराया गया। सभी उप जिलाधिकारियों ने अपने-अपने तहसील क्षेत्रों के कार्यालयों में पहुंचकर उपस्थिति पंजिका, अभिलेखों के रख-रखाव और साफ-सफाई की जांच की। कमियां मिलने पर सुधार के सख्त निर्देश दिए गए। निबंधन प्रक्रियाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने को कहा गया। डीएम ने कहा कि निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा और अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Barhaj, Deoria | Aug 21, 2026