अमित शाह के करनाल दौरे पर 6 रास्ते रहेंगे बंद: मेडिकल कॉलेज पहुंचने का अलग रूट, अंबेडकर और ITI चौक पर नहीं चलेंगे वाहन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 5 नवंबर को करनाल दौरे को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। गृह मंत्री की सुरक्षा को देखते हुए शहर के 6 प्रमुख रास्तों को बंद रखा जाएगा। इन रास्तों से वाहन नहीं निकल सकेंगे।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपने रास्ते की जानकारी ले लें और परेशानी से बचने के लिए दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें।
दौरे के दौरान शहर में जाम न लगे और लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। वहीं, इमरजेंसी में मरीजों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाने के लिए भी अलग-अलग रास्ते तय किए गए हैं।