
#खाद्य #प्रसंस्करण #प्रशिक्षण से ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की राह
#बलिया। तहसील बलिया के विकासखंड हनुमानगंज अंतर्गत ग्राम सभा देवरिया कला में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। राजकीय फल संरक्षण केंद्र के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण 26 से 27 सितंबर 2026 तक चला। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण की तकनीकी जानकारी देकर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना रहा।
#प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम सभा देवरिया कला की पंचायत सहायक श्वेता वर्मा ने किया। प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का संचालन राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र के दुर्ग विजय रावत ने किया।
#प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ धनजी भारती और राहुल रावत ने प्रतिभागियों को खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। श्री रामानुज उपाध्याय ने अचार, मुरब्बा, जैम और जेली आदि खाद्य उत्पादों के निर्माण एवं प्रसंस्करण की विधियां समझाईं। वहीं डीआरपी नथुनी प्रसाद ने खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उद्योग स्थापित करने तथा रोजगार के अवसरों की जानकारी दी।
दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने खाद्य प्रसंस्करण की विभिन्न विधियों को समझने के साथ स्वरोजगार के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण का समापन 27 सितंबर को ग्राम प्रधान हेमंत कुमार मौर्या एवं पंचायत सहायक श्वेता वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर किया। इस दौरान प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग स्वरोजगार और आय के साधन विकसित करने के लिए करने को प्रेरित किया गया।