भरमौर में बड़ा हादसा टला, लहाल ढांक में मारुति वैन की ब्रेक फेल
भरमौर। भरमौर क्षेत्र के लहाल ढांक में उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब एक मारुति वैन की अचानक ब्रेक फेल हो गई। वाहन में सवार 9 लोगों की जान खतरे में पड़ गई, लेकिन चालक ने सूझबूझ और हिम्मत का परिचय देते हुए वाहन को नियंत्रित कर लिया।
ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने स्थिति को संभालते हुए वैन को सुरक्षित तरीके से रोकने का प्रयास किया। चालक की समझदारी के चलते वाहन में सवार सभी 9 लोग सुरक्षित बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।
स्थानीय लोगों ने चालक की सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि मुश्किल समय में उसके सही निर्णय के कारण कई जिंदगियां सुरक्षित बच सकीं।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो