ट्रक ने डेयरी संचालक को रौंदा, शव रेलवे ट्रैक तक घसीटा
हरदोई। बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर गुरुवार देर रात करीब 11:15 बजे एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें डेरी संचालक तेरवा के दिलशेर की मौत हो गई। पुलिस ने तड़के 3:43 बजे ही पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने (रेलवे एक्ट), मानव जीवन को संकट में डालने आदि धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Hardoi, Hardoi | Jul 4, 2026