दुमका में माँब लांचिंग : बाइक लूटकर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला, एक गिरफ्तार, तीसरा फरार
हंसडीहा के पगवारा पहाड़ के पास माइक्रो फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर बाइक लूटकर भाग रहे 3 अपराधियों को पुलिस ने शुम्भेश्वर नाथ के जंगल में घेर लिया। भागने के दौरान एक अपराधी दुर्घटना में घायल होकर पकड़ा गया, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई के बाद उसकी मौत हो गई। तीसरा अपराधी फरार है।
• लूटी गई बाइक और अपराधियों द्वारा इस्तेमाल चोरी की अपाचे बाइक बरामद।
• पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद किया।
• चोरी की बाइक हंसडीहा के रामगढ़ मोड़ से चुराई गई थी।
• पुलिस के अनुसार गिरोह के तार बिहार से जुड़े हैं।
• गिरफ्तार अपराधी से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ जारी है।
• मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।