वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :ब्रेकिंग न्यूज़: होडल में बारिश बनी आफत, कई इलाकों में जलभराव
होडल। सोमवार को हुई बारिश से होडल शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों और निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद बार-बार ऐसी स्थिति बन रही है।पलवल,हसनपुर, हथीन, में भी आज तेज बारिश और जलभराव की खबरें सामने आई हैं।
वन्दे भारत न्यूज़ — होडल (पलवल )
संवाददाता: प्रवीण कुमार
Hodal, Palwal | Aug 24, 2026