वजीरगंज के नौबस्ता लोहनडीहा गांव में मंगलवार रात जहरीले जंतु के काटने से आठ वर्षीय अभिनंदन शुक्ल की मौत हो गई। रात करीब एक बजे हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अयोध्या के श्रीराम अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। बाद में घर में तलाश के दौरान बेड के नीचे करैत सांप मिला। अभिनंदन कक्षा दो का छात्र और माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
#गोंडा #वजीरगंज #सर्पदंश #दर्दनाकहादसा #मासूमकीमौत
Gonda, Gonda | Sep 10, 2026