
मेंहदावल पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ युवक को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेंहदावल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी पिस्टल .32 बोर के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल श्री सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल श्री राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राहुल सोनी पुत्र सुभाषचन्द्र सोनी, निवासी कस्बा रुधौली बखिरा रोड, थाना रुधौली, जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त को प्रेमा स्कूल के पश्चिम स्थित तिराहे, ग्राम अछिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद अवैध देशी पिस्टल .32 बोर बरामद हुई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना मेंहदावल में मु0अ0सं0 239/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
बरामदगी:
एक अदद अवैध देशी पिस्टल .32 बोर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक मैनेजर यादव, कांस्टेबल अनुराग कुमार सिंह, कांस्टेबल धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं कांस्टेबल उदय प्रताप सिंह।
पुलिस अधीक्षक ने जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध अभियान को लगातार जारी रखने की बात कही है।