
मुज़फ्फरपुर में 50 लाख के ज्वेलर्स चोरी मामले में 3 गिरफ़्तार।
मुजफ्फरपुर क्लब में बीते दिन हुए रिपसेक्शन पार्टी में करीब 50 लाख जेवर चोरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया। एलएस कॉलेज की प्राचार्य कन्नू प्रिया के सदस्य का ही शादी समारोह नगर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर क्लब में चल रहा था इसी दौरान, अज्ञात चोरों के द्वारा गहने की चोरी कर ली गई थी। जिसके बाद नगर थाना में LS कॉलेज की प्राचार्य कन्नू प्रिया ने fir दर्ज करवाया था।
पुलिस मामला को गंभीरता से देखते हुए एक SIT का गठन किया। इसका नेतृत्व सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी कर रहे थे। वही टीम को लीड टाउन SDPO 1 सुरेश कुमार के द्वारा किया जा रहा था। पुलिस ने कई टीम बनाकर विभिन्न जगहों पर छापेमारी की इसके बाद पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे उसके निशान देही पर ही मुजफ्फरपुर के सोनार पट्टी में भी पुलिस पहुंची थी करीब 2 दिन तक पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी कंगाल था। हालांकि पुलिस को सोनारपट्टी से कुछ भी हाथ नहीं लगा इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले बेलसंड थाना क्षेत्र के राजेश कुमार साह ने हिरासत में लिया उससे सख्ती से पूछताछ करने के बाद उन्होंने अपने साथियों का नाम बताया।
जिसके बाद पुलिस ने रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गोपाल साह और बेलसंड थाना क्षेत्र के अमित कुमार को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 1.60 लाख नगद 15 सोने के ज्वेलर्स, 2 चांदी और एक डायमंड के आइटम बरामद किया गया है। पूरे मामले को लेकर City SP मोहिबुल्ला अंसारी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।