कुंडी में तैरता मिला महिला का शव ,
मौके पर पहुंची पुलिस
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में नोखा रोड स्थित बाफना स्कूल के पास पानी की कुंडी में रविवार को महिला का शव तैरता मिला। शव दिखाई देने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी की कुंडी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
शव को कुंडी से बाहर निकालने और मोर्चरी तक पहुंचाने में सामाजिक संस्था खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों ने सहयोग किया। मौके पर राजकुमार, जनैट खान दाजी नसीम हाजी जकीर हाजी मलंग बाबा, इमरान भाई, अयूब चाचा, शकील, शोएब भाई सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान और पानी की कुंडी में शव पहुंचने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।