Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

Success Story गोबर से गैस, गांव की नई पहचान : मैथौरा में बन रहा बायोगैस प्लांट, 25 परिवारों को मिलेगा स्वच्छ ईंधन स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में सीतामढ़ी जिला एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत डुमरा प्रखंड की मैथौरा पंचायत में गोवर्धन योजना के अंतर्गत बायोगैस प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है, जो ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ और सतत ऊर्जा उपलब्ध कराने का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा। निर्माणाधीन बायोगैस प्लांट में आसपास के घरों एवं पशुशालाओं से प्राप्त गोबर का उपयोग कर गैस का उत्पादन किया जाएगा। इस परियोजना के माध्यम से पंचायत के 25 परिवारों को सीधे बायोगैस की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए लाभुक परिवारों के घरों तक गैस कनेक्शन का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। प्लांट के संचालन शुरू होते ही इन परिवारों के घरों में बायोगैस से चूल्हे जलने लगेंगे और स्वच्छ ईंधन के माध्यम से भोजन तैयार किया जाएगा। यह पहल न केवल रसोई गैस का एक स्थानीय एवं सुलभ विकल्प उपलब्ध कराएगी, बल्कि गोबर जैसे जैविक अपशिष्ट के वैज्ञानिक उपयोग को भी बढ़ावा देगी। इससे पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता संवर्धन और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी मदद मिलेगी। विभागीय निर्देशों के अनुरूप इस बायोगैस प्लांट के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी जीविका से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को सौंपी जाएगी। इससे स्थानीय महिलाओं को रोजगार एवं आय सृजन के अवसर भी प्राप्त होंगे तथा सामुदायिक सहभागिता को बल मिलेगा। आज जब ऊर्जा संसाधनों पर बढ़ता दबाव और ईंधन की उपलब्धता एक चुनौती बनती जा रही है, ऐसे समय में मैथौरा पंचायत का यह बायोगैस प्लांट ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल के रूप में उभर रहा है। यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा, सतत विकास और आत्मनिर्भर गांव की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सीतामढ़ी जिला प्रशासन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की यह पहल ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक नई मिसाल स्थापित कर रही है, जिससे आने वाले समय में अन्य पंचायतों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Sitamarhi, Bihar | Jun 8, 2026

MORE NEWS

सीतामढ़ी: प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी
#Sitamarhi #PremiJodi #LoveMarriage #SitamarhiNews #BiharNews #BreakingNews #ViralNews #24HQLiveBihar #NewsUpdate #LocalNews #MarriageNews #LoveStory

सीतामढ़ी: प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी #Sitamarhi #PremiJodi #LoveMarriage #SitamarhiNews #BiharNews #BreakingNews #ViralNews #24HQLiveBihar #NewsUpdate #LocalNews #MarriageNews #LoveStory

Dumra, Sitamarhi | Jun 13, 2026

प्रशासन और आम लोगों के बीच हाथापाई, मौके पर तनाव का माहौल

#Bihar #ViralVideo #BreakingNews #Police #Public #BiharNews #24HQLiveBihar #NewsUpdate #ViralNews #LatestNews#latestnews #viralnews

प्रशासन और आम लोगों के बीच हाथापाई, मौके पर तनाव का माहौल #Bihar #ViralVideo #BreakingNews #Police #Public #BiharNews #24HQLiveBihar #NewsUpdate #ViralNews #LatestNews#latestnews #viralnews

Dumra, Sitamarhi | Jun 13, 2026

पटना में ज्वेलरी शॉप लूट की कोशिश नाकाम, दुकान में ही फंस गईं दो युवतियां

बिहार की राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित कुर्जी पुल के पास एक ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो युवतियां ग्राहक बनकर मां वैष्णवी ज्वेलर्स में पहुंचीं और दुकानदार से जेवरात दिखाने को कहा।

इसी दौरान एक युवती ने अचानक दुकानदार पर पेपर स्प्रे से हमला कर लूटपाट की कोशिश की। हालांकि दुकानदार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत दुकान से बाहर निकलकर शटर लॉक कर दिया, जिससे दोनों युवतियां दुकान के अंदर ही फंस गईं।

पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

#Patna #Digha #JewelleryShop #LootAttempt #CCTV #PatnaNews #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #24HQLiveBihar

पटना में ज्वेलरी शॉप लूट की कोशिश नाकाम, दुकान में ही फंस गईं दो युवतियां बिहार की राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित कुर्जी पुल के पास एक ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो युवतियां ग्राहक बनकर मां वैष्णवी ज्वेलर्स में पहुंचीं और दुकानदार से जेवरात दिखाने को कहा। इसी दौरान एक युवती ने अचानक दुकानदार पर पेपर स्प्रे से हमला कर लूटपाट की कोशिश की। हालांकि दुकानदार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत दुकान से बाहर निकलकर शटर लॉक कर दिया, जिससे दोनों युवतियां दुकान के अंदर ही फंस गईं। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। #Patna #Digha #JewelleryShop #LootAttempt #CCTV #PatnaNews #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #24HQLiveBihar

Dumra, Sitamarhi | Jun 13, 2026