
बिहार के कटिहार से अनोखा मामला: बेटी ने बसाया घर, तो फूफा-नाराज पिता ने जीते-जी करवा दिया 'स्वर्गवास'!
कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन बिहार के कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी बेटी को जीते-जी सीधे 'स्वर्ग' का टिकट थमा दिया! मामला कुछ ऐसा है कि एक युवती सैजल कुमारी ने अपने 11 साल पुराने प्यार अजय पासवान के साथ अंतरजातीय विवाह कर लिया, जिसके बाद नाराज पिता श्याम ठाकुर ने बेटी का जीते-जी पिंडदान और श्राद्ध कर्म ही निपटा डाला।
सोशल मीडिया और समाज के लिए यह किसी 'डार्क कॉमेडी' फिल्म के सीन जैसा है। आइए डालते हैं इस 'अंतिम संस्कार' वाली प्रेम कहानी पर एक नजर:
11 साल की मोहब्बत पर भारी पड़ा 'पिंडदान पैकेज'
युवती का कहना है कि वह पिछले 11 सालों से रिलेशनशिप में थी। जब घरवाले शादी के लिए नहीं माने, तो उसने मंदिर जाकर सात फेरे ले लिए और बकायदा 36 सेकंड का वीडियो जारी कर कहा— "हम बालिग हैं और अपनी मर्जी से खुश हैं"।
इधर पिता जी को यह बात इतनी चुभ गई कि उन्होंने समाज में 'इज्जत का तमाशा' होने से पहले खुद ही तमाशा करने की ठान ली। उन्होंने कहा— "बेटी ने हमारी प्रतिष्ठा तार-तार कर दी, इसलिए वह हमारे लिए मर चुकी है
दीन प्रभात कटिहार लोकसभा क्षेत्र