14 जुलाई से जिला और ब्लॉक स्तर पर भजन-कीर्तन और जनजागरण कार्यक्रम होगे आयोजित
====
शिमला। अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान छेड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस ने 14 जुलाई से जिला और
ब्लॉक स्तर पर भजन-कीर्तन और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रेस बयान में बताया कि 14 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों में प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के मंदिरों में भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित
किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रमों के बाद सभी ब्लॉक मुख्यालयों में भी इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी का कहना है कि
वह इस विषय को पूरे प्रदेश में मजबूती से उठाएगी और इसे जन-जन तक पहुंचाएगी।
Ronhat, Sirmaur | Jul 12, 2026