बाहर से सिंथेटिक दूध पांवटा बाजार में आने से रोकने के लिए प्रयास होगे तेज
=========
दूध उत्पादक संघ पांवटा सहिब की एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक पैराडाइज रिज़ॉर्ट में श्री अमरजीत सिंह बिट्टा जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सरदार महेंद्र सिंह जी मुख्य अतिथि रहे।
डॉ अमित महाजन इस बैठक में अतिथि विशिष्ट के रुप में उपस्थित रहे। बैठक में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी, हिमाचल किसान सभा के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह गोपी व भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश सैनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में दूध उत्पादकों के मुद्दों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से नकली दूध बाजार में आने से रोकने पर सभी ने प्रयास करने का फैसला लिया। बैठक में दूध के रेटों पर चर्चा हुई। किसान से गाय का दूध 50/ रुपए और भैंस का दूध 61/ रुपए खरीदने पर सहमति बनाई गई। नकली दूध बाजार में पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्यवाही करने पर सहमति बनाई गई।
Ronhat, Sirmaur | Sep 30, 2026