SGFI राज्य स्तरीय शतरंज में क्रेसंट पब्लिक स्कूल का जलवा! ♟️
जीनत का SGFI नेशनल के लिए हरियाणा टीम में चयन
क्रेसंट पब्लिक स्कूल, फतेहाबाद की छात्राएं जीनत और तपस्या ने SGFI की 59वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए फतेहाबाद टीम को लगातार दूसरी बार राज्य चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया।
21 जिलों की टीमों के बीच फतेहाबाद ने अपने सभी 5 मुकाबले जीतकर 10/10 मैच प्वाइंट और 16 गेम प्वाइंट के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। 🥇
🌟 जीनत का SGFI नेशनल के लिए हरियाणा टीम में चयन हुआ है। वह अब राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी।
क्रेसंट पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से जीनत और तपस्या को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। 🎉👏
— प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु सिंधु