डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल,माननीय राजस्व मंत्री ,बिहार के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीतामढ़ी जिले के राजस्व कार्यों की समीक्षा की गई। उक्त समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय,अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार के साथ राजस्व कार्यो से जुड़े सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा
बैठक के दौरान माननीय मंत्री ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस के आवेदनों के निष्पादन, अभियान बसेरा–2, आधार सीडिंग, एडीएम एवं डीसीएलआर न्यायालयों में मामलों के निष्पादन, ई-मापी
ऑनलाइन जमाबंदी, भूमि विवादों के निष्पादन,अतिक्रमण हटाने, सरकारी भूमि की सुरक्षा, तथा लोक शिकायतों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की।
माननीय मंत्री ने सभी राजस्व पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व संबंधी मामलों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं जवाबदेह तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का लाभ सरल एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।बैठक में राजस्व सचिव जय सिंह भी उपस्थित थे।