उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती Aradhana Misra जी की अध्यक्षता एवं उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष श्री सोहेल अंसारी जी के नेतृत्व में भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी की यौम-ए-पैदाइश (11 नवंबर) की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में मौलाना आज़ाद जी के विचारों, शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान, धर्मनिरपेक्षता और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों पर चर्चा कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद Kunwar Danish Ali जी, विधि विभाग के अध्यक्ष आसिफ रिज़वी जी, अवध पंचायती राज के अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी जी, संगठन प्रभारी शाहनवाज़ खान जी, अख्तर मालिक जी, मसूद अहमद जी, अनीश अख्तर जी, उबैद नासिर जी, अमित त्यागी जी, डॉक्टर शहज़ाद जी, बबलू जी एवं अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व अध्यक्ष तारिक सिद्दीकी जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।@