किसान के दो बेटों का एक साथ सेना में चयन:ग्रामीणों ने अंगवस्त्र-फूलमाला के साथ सम्मानित किया गया
बिहार के गयाजी जिले में वजीरगंज प्रखंड के 2 सगे भाइयों का सेना में चयन हुआ है।ग्रामीणों ने दोनों को सम्मानित किया। दोनों भाई गुलशन कुमार और सौरव कुमार ग्राम पूरा निवासी बबलू सिंह के पुत्र हैं।गुलशन कुमार और सौरव कुमार एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता बबलू सिंह खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद, दोनों भाइयों ने कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से भारतीय सेना में जगह बनाई। अब देश की सीमाओं की रक्षा करेंगे। गुलशन और सौरव की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और ग्राम पूरा का नाम रोशन करेगी।