रक्षासूत्र के साथ नशामुक्ति का संदेश
ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बांदा में पुलिस अधीक्षक महोदय को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई गई।
यह पहल रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाईचारे, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का सुंदर संदेश देती है।
#Rakshabandhan #NashaMuktBharat
Banda, Banda | Aug 24, 2026