ये बिहार है कुछ भी सम्भव है...
कार को घर की छत पर चढ़ानेवाले कार के मालिक का नाम मनोज यादव है जो इजराइल में नौकरी करते हैं,
कुछ दिन पहले मालिक ने नई चमचमाती हुई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक खरीदी थी, मालिक ने कार को चलाने और उसकी देखभाल करने के लिए एक ड्राईवर भी रखा हुआ था लेकिन वह भी काम के सिलसिले में विदेश चला गया,
घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं होने के कारण विदेश में बैठे मालिक और बिहार में रह रही उनकी पत्नि को एक अलग तरह की चिंता सताने लगी,
उन्हें डर था कि अगर कार नीचे खड़ी रही तो चोरी हो सकती है इसलिए एक बड़ी क्रेन बुलवाकर कार को अपने घर की दूसरी मंजिल की छत पर सुरक्षित खड़ा करवा दिया।।।।।।।।
कुछ भी सम्भव है चोरो से सावधान
Ziradei, Siwan | Sep 11, 2026