
दरभंगा में जितिया पर्व पर हादसा, तालाब में डूबी 12 वर्षीय बच्ची की मौत
#दरभंगा: #बिरौल थाना क्षेत्र के सहसराम पंचायत के महवा गांव में शुक्रवार की सुबह जितिया पर्व पर तालाब में नहाने गयी 12 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गयी. मृतका की पहचान संतोष राम की पुत्री शिवानी कुमारी (12) के रूप में हुई.परिजनों के अनुसार, शिवानी सुबह करीब 10 बजे पड़ोस की महिलाओं के साथ जितिया पर्व को लेकर गांव के तालाब में नहाने गयी थी. नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गयी और डूब गयी. आसपास मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया और ग्रामीणों की मदद से उसे तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी.परिजन आनन-फानन में उसे अनुमंडल अस्पताल बिरौल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
सातवीं कक्षा में पढ़ती थी शिवानी
बताया जा रहा है कि शिवानी तीन बहन और एक भाई में सबसे छोटी थी. वह गांव के ही स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ती थी. उसके पिता संतोष राम रोजी-रोटी के लिए सूरत में रहते हैं. घटना की सूचना मिलते ही वे गांव के लिए रवाना हो गये हैं.घटना के बाद मां रजनी देवी और दादी नुजी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.