
*TheSaharanpurVoice/News7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत बेहट विधानसभा के ग्राम महमूदपुर गौशाला में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प!!*
*👉🏾👉🏾प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को बताया ऐतिहासिक पहल, जनभागीदारी का किया आह्वान!!*
*मिर्ज़ापुर/सहारनपुर*
_वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत बेहट विधानसभा के ग्राम महमूदपुर स्थित गौशाला में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लिया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में एक दिन में 35 करोड़ पौधारोपण का अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। सभी नागरिकों से "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई।इस अवसर पर BDO योगेश चौधरी, ADO अश्वनी कुमार, VDO विकास चौधरी, ग्राम प्रधान हारून, प्रधान प्रतिनिधि सतीश धीमान, मण्डल महामंत्री संजय कुमार, जिला मंत्री सुभाष धीमान, रोजगार सेवक रजनीश गर्ग, प्रधानाध्यापक राम किशन, प्रधानाध्यापिका शहनाज, अध्यापिका कल्पना शागर, सहायक अध्यापक सवीश कुमार एवं कुशलपाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे!!
#EkPedMaaKeNaam #Vriksharopan2026 #HaritUttarPradesh #PlantationDrive #Environment #Saharanpur #Behat #News7 #TheSaharanpurVoice #GreenIndia